भोपाल, 20 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्री कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह के निधन का समाचार अाज प्राप्त हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
उन्होंने अपने शोक संदेश में ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान देने और शोकसंतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
कमलनाथ ने शमशेर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया