इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


राष्ट्रीय पहल संवाददाता
गुरुग्राम। मार्शल आर्ट क्षेत्र में कार्यरत आरटूएफ मार्शल ऑर्ट एकेडमी
द्वारा इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था के
महासचिव दुष्यंत सैनी ने बताया कि खिलाडियों में छिपी प्रतिभा को उजागर
करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में
खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया है। खिलाडियों को खेल की
बारीकियों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। प्रतियोगिता के विजेता
खिलाडियों को प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अतर सिंह सिंधू, मिस ऋतु कटारिया,
मनोज गुप्ता वाईपी गोयल, पूनम शर्मा शामिल रही। विजेता प्रतिभागियों को
पुरुस्कृत किया गया।