जीबीयू में राजनीतिक व्यवस्था विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा। सोमवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध व मास मीडिया विभाग द्वारा प्राचीन राजवंशो में राजनीतिक व्यवस्था विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रोफेसर कपिल कपूर थे। जिन्होंने प्राचीन भारत में गवर्नेंस की बात कही और उसमें स्व-शासन, समानता एवम लोकतंत्र को महत्वपूर्ण बताया। इस सत्र की अध्यक्षता गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा ने की। मंच पर जीबीयू के रजिस्ट्रार बच्चू सिंह, प्रोफेसर वंदना पांडेय, डॉ विवेक मिश्रा भी मौजूद थे। स्कूल ऑफ  हयूमैनिटिज़ एंड सोशल साइंस की अधिष्ठाता डॉ नीति राणा ने भी प्रोग्राम के आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग किया तथा अन्य अधिष्ठाता और फैक्लटी मेंबर भी इस सेमिनार में मौजूद रहे। इस प्रोग्राम में देश विदेश से आये अनेक विद्वानो ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इन विद्वानो में प्रमुख प्रोफ  श्रीप्रकाश सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय,स्वदेश सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय, दिलीप मोहन्ता कलकत्ता विश्वविद्यालय, भक्तिपुत्र रोहतम बनारस( हिन्दू विश्वविद्यालय) है कल्यानरत्नम तथा राम संकरण चेन्नई से भाग लिया। कार्यक्रम का समापन विभागाध्यक्ष डॉ विवेक कुमार मिश्रा ने किया धन्यवाद ज्ञापन के द्वारा किया।