नाली विवाद में हुई मारपीट

मुजफ्फरनगर। नाली विवाद मे दो पडौसियो के बीच हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। जानाकारी के अनुसार नई मन्डी के गंाव अलमासपुर निवासी ब्रजमोहन सैनी का अपने पडौसी सोहनपाल से नाली विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह इन दोनो के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। शोर शराबे की आवाज सुनकर पडौसी मौके पर पहंुच गए। पडौसियो ने इन दोनो को समझा-बुझाकर मामला शान्त कराते हुए समझौता करा दिया।