नन्ही दुनिया स्कूल व सिटी हार्ट अकादमी में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व

ग्रेटर नोएडा। दादरी के नन्ही दुनिया इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को क्रिसमस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बच्चों ने स्वयं को जीजस क्रिस्ट की वेशभूषा में प्रदर्शित किया तथा मिठाई व उपहार बांटे। इस अवसर पर प्रबंधक आरपी शर्मा ने सभी को नववर्ष एवं क्रिसमस की अग्रिम शुभकामनाएं दी और उनके जन्म तथा उनके द्वारा मानवता अच्छे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सारा जीवन नर सेवा नारायण सेवा के आधार पर जीते हुए स्वयं को समर्पित कर दिया। उन्हें दास सदन ऑफ गॉड कहा जाता है। इस आयोजन के मुख्य अतिथि लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर चुके हैं। 
पीयूष दादरी वाला ने अपनी उपलब्धियों को बच्चों के साथ साझा करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया तथा शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य अच्छे नागरिकों पर निर्भर करता है इसलिए आप अच्छे नागरिक बने। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित समाज सेवी सुधीर वस्त ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को अच्छे संस्कारों के साथ-साथ अच्छी शिक्षा प्राप्त करने को कहा और उनके उज्जवल भविष्य की 
कामना की। 
इस अवसर पर ममता शर्मा, हर्ष प्रीति, मनीषा, सोम लता, संजू रानी, प्रतिष्ठा शर्मा, नरे, कंजन पूजा, सीमा आदि लोगों की उपस्थिति रही और सबने एक साथ केक काटकर जीसस क्रिस्ट का जन्मदिन मनाया।
वही दूसरी ओर दादरी के कटहेरा रोड स्थित सिटी हार्ट अकादमी में भी क्रिसमस पर्व मनाया गया। सुबह से ही बच्चे सेंटा की पोशाक धारण करे हुए स्कूल पहुँचे। प्रधानचार्य रुचि भाटी ने बताया कि क्रिसमस के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए क्रिसमस कार्निवाल का आयोजन किया गया। छोटे-छोटे बच्चे सेंटा का रूप धारण किये हुए थे। स्कूल के बच्चों ने संगीत व गान के माध्यम से सभी को मैरी क्रिसमस की बधाई दी व गीत के माध्यम से यीशु मसीह के बारे में वर्णन किया। छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य कर सबको आकर्षित किया। वही स्कूल के बैंड ने अपनी संगीत के माध्यम से प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने बच्चो के साथ मिलकर केक काटा व भगवान यीसु मसीह के जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी साथ ही इस अवसर पर सभी छोटे बच्चों को भी केक का वितरण किया। स्कूल के डायरेक्टर संदीप भाटी ने बच्चो को बताया कि हमे हर धर्म, व मजहब का सम्मान करना चाहिए। भगवान एक ही है उसको अलग अलग समाज के लोग अपने अपने तरीके से मानते है, हमे भी सभी धर्मों की भावनाओ को समंझना चाहिए व उनका सम्मान करना चाहिए। अंत में सभी को क्रिसमस व नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी।