संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं गहलोत: सतीश पूनिया


जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने नागरिकता संशोधन कानून के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि वे जनता को भ्रमित कर रहे हैं। पूनिया ने यहां जारी एक बयान में कहा, मुख्यमंत्री बार-बार संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे हैं और जनता को भ्रमित कर मोदी सरकार के खिलाफ भड़का रहे हैं।


पूनियां ने कहा है संविधान की शपथ लेकर सरकार चला रहे मुख्यमंत्री, संसद द्वारा पारित कानून के संशोधन को सड़क पर चुनौती दे रहे हैं जो देश के संविधान का अपमान है। पूनिया के अनुसार गहलोत वोट बैंक के तुष्टिकरण के लिए सीएए का विरोध कर रहे है। भाजपा नेता के अनुसार मुख्यमंत्री पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी है और वे लोगों को भड़का कर कानून तोड़ने के लिए उकसा रहे हैं।