तहसील दादरी में किया गया कंबल वितरण


गौतमबुद्धनगर। शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी बीएन सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा जनपद के असहाय एवं गरीब तथा दिव्यांग जनों को शीत लहरी से बचाने के उद्देश्य से राजस्व विभाग के अधिकारी गण लगातार अभियान संचालित करते हुए कंबल वितरण कर रहे हैं। इस श्रंखला में मंगलवार दादरी तहसील में उप जिलाधिकारी राजीव राय के निर्देशन में असहाय बुजुर्ग एवं दिव्यांग जनों को शीत लहरी से बचाने के उद्देश्य से तहसील दादरी के प्रांगण में कैंप लगाकर कंबल वितरण किए गए हैं। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सीमा सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक तेजपाल नागर के द्वारा भाग लेकर इस कैम्प को सफल बनाया गया। इस अवसर पर 62 असहाय एवं दिव्यांग जनों को कंबल वितरण किए गए हैं। उप जिलाधिकारी दादरी राजीव राय ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में यह अभियान आगे भी इसी प्रकार संचालित है और तहसील क्षेत्र के सभी असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।