भाजपा के संकल्प पत्र में दिल्ली के सर्वांगीण विकास पर जोर

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को यहां जारी अपने संकल्प पत्र में दिल्ली में पारदर्शी और जिम्मेदार सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते राजधानी के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया है।
संकल्प पत्र में नियमित की गयी कालोनियों के लिए कालोनी विकास बोर्ड,व्यापारियों के लिए एक वर्ष में लीज होल्ड से फ्री होल्ड दुकानें,पांच वर्ष में 10 नये कालेज और 200 नये स्कूल,कालेज जाने वाली छात्राओं को मुफ्त इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, नौंवी कक्षा के छात्रों को मुफ्त साइकिल, गरीब की बेटी के विवाह पर 51 हजार रुपये की मदद,पांच साल में 10 लाख नौकरियां देने के अलावा में यमुना आरती शुरू करने और अनुबंधित कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षा दिए जाने पर जोर दिया गया है।