करंट से युवक की मौत

सतना, 24 जनवरी (वार्ता)। मध्यप्रदेश के सतना शहर के भरहुत नगर में एक मोबाइल कंपनी का केबल खंबे में चढ़कर बांधते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल मनीष तिवारी (21) भरहुत नगर में बिजली के खंबे में चढकर मोबाइल कंपनी का केबल बांध रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गयी। युवक मोबाइल कंपनी के ठेकेदार के अन्डर में अस्थाई कर्मचारी के रुप में काम कर रहा था।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।