नाइजीरिया में बंदूकधारी के हमले में 12 की मौत : पुलिस


अबुजा, 10 जनवरी (शिन्हुआ) मध्य नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारी के हमले में 12 लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया।

स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

प्लेटू पुलिस के प्रवक्ता टेरना टायोपेव ने कहा कि मध्य नाइजीरिया के कोंबुन जिले के कुलबेन गांव में हुए हमले में उन्होंने अभी किसी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया है।

श्री टायोपेव ने कहा कि मामले की जांच शुरु कर दी गयी है लेकिन हमलवार के हमला करने के उद्देश्य का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक संदिग्ध गांव में घुसा और स्थानीय लोगों पर गोलीबारी करने लगा। श्री टायोपेव ने कहा कि गांव से लगने वाली सड़क पर सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं।