केरल में सामने आया नोवेल कोरोना वायरस का दूसरा पाजिटिव मामला



नयी दिल्ली,02 फरवरी(वार्ता)। केरल में नोवेल कोरोना वायरस का दूसरा पाजिटिव मामला सामने आया है। यह व्यक्ति पहले चीन गया था और वहां से लौटने पर इसमें इस बीमारी की पुष्टि हुई है।



आधिकारिक जानकारी के अनुसार मरीज के नमूनों की जांच पाजिटिव आई है और उसे अस्पताल में अलग रखा गया है।



फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है और उसकी गहन जांच की जा रही है।