क्रिसमस 2021 के अवसर पर रिलीज होगी ‘तख्त’


मुंबई 02 फरवरी (वार्ता)। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘तख्त’ क्रिसमस 2021 के अवसर पर रिलीज की जायेगी।
करण जौहर ने अपनी फिल्म तख्त की रिलीज डेट रिलीज़ तय कर दी है। यह फिल्म 2021 की क्रिसमस को रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म की शूटिंग भी अगले महीने से शुरू होगी। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी अगली फिल्म तख्त की रिलीज की घोषणा की। यह फिल्म 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर की अहम भूमिका हैं।
करण जौहर ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा, ‘हीरु यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित, सुमित रॉय की पटकथा पर बनी फिल्म तख्त में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर की अहम भूमिका हैं। यह फिल्म क्रिसमस 24 दिसंबर, 2021 में रिलीज़ होनेवाली है। उन्होंने एक छोटा सा टीज़र वीडियो भी शेयर किया और बताया कि फिल्म की शूटिंग इस साल मार्च से शुरू होगी। वीडियो में एक सुनहरा तख्त दिखाया गया है, जबकि एक आवाज कह रही है, ‘मुग़ल शहज़ादों के लिए तख्त का रास्ता अपनो के ताबूत से होकर जाता था। अगर ये रास्ता मुहब्बत से होकर जाता तो हिंदुस्तान का इतिहास कुछ और होता।’ फिल्म तख्त एक पीरियड ड्रामा है, जो मुगल काल में की पृष्ठभूमि पर आधारित है और दो भाइयों औरंगजेब और दारा शिकोह की कहानी को बताती है।
फिल्म तख्त, शाहजहां के दो बेटों के बीच हुए युद्ध पर आधारित है। खबरों के मुताबिक अनिल कपूर ने शाहजहां का किरदार निभाया है। जबकि विकी कौशल ने औरंगज़ेब का किरदार निभाया है और रणवीर सिंह फिल्म में दारा शिकोह बनेंगे।