रूस में धराशायी हुई कैफे की छत, आठ लोगों के फंसे होने की आशंका

मास्को 02 फरवरी (स्पूतनिक)। रूस के नोवोसकिर्स्क में एक कैफे की छत गिरने के कारण कई लोग मलबे में फंस गये, जिसमें दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।



रूस की आपातकाली सेवाओं से जुड़े एक सूत्र ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा, “मोलोड्योज़ी बुलेवार्ड में स्थित एक कैफे की छत का लगभग 240 वर्ग मीटर हिस्सा गिर गया है। इसके कारण 10 लोग मलबे के नीचे दंबे हो सकते हैं।”



आपातकाली मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सत्र के अनुसार लगभग 80 कर्मचारी घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।