सरकार गार्गी काॅलेज के छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की कर रही है जांच: निशंक

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता)। दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी काॅलेज में छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार की घटना की सरकार जांच कर रही है।
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए इस पर खेद व्यक्त कर कहा है कि इस घटना का अंजाम बाहरी लोगों ने दिया है। इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज प्रशासन को इस पर ध्यान देने के लिए कहा गया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि गत दिनों काॅलेज के फेस्ट में बाहरी लोगों की भीड़ गेट तोड़कर अंदर घुस गई और उसने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की और उत्पात मचाया जिससे काॅलेज में भय और आतंक का माहौल व्याप्त हो गया। यह भीड़ राष्ट्रीय नागरिकता कानून के समर्थन में जुलूस निकालते हुए जा रही थी।