CAA के खिलाफ राजघाट पर कांग्रेस का सत्याग्रह, सोनिया, मनमोहन और राहुल मौजूद


नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का सत्याग्रह दिल्ली के राजघाट पर चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता इस मौके पर मौजूद हैं। खास बात यह है कि यह सत्याग्रह प्रियंका गांधी के नेतृत्व में किया जा रहा है। यह सत्याग्रह लगभग 5 घंटे तक चलेगा जिसकी शुरुआत वंदे मातरम से हुई। इस मौके पर पार्टी के बड़े नेताओं ने संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी। 


आपको बता दें कि भारत सरकार देश में नया नागरिकता विधेयक लेकर आई है जिसके खिलाफ कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल है। पिछले दिनों इस विधेयक के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे और कई जगह हिंसात्मक प्रदर्शन के भी खबरें हैं।