छात्रों ने नाटक के माध्यम से बताई यीशू के जन्म की कहानी


राष्ट्रीय पहल संवाददाता
गुरुग्राम। सोहना रोड स्थित केआईआईटी स्कूल में नन्हे मुन्हे छात्रों
द्वारा धूमधाम से क्रिसमस डे का पर्व मनाया गया। छात्र रंग-बिरंगे और
सांताक्लाज की ड्रेस पहनकर शामिल हुए। क्रिसमस डे की शुरुआत बच्चो ने
रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर की। छात्रों ने यीशु के जन्म पर
नाटक प्रस्तुत किया, जिसमे उनके जीवन से जुडी घटनाएं प्रस्तुत की गई।
सांता क्लॉज ने सभी बच्चों को टॉफियां भी बांटी। बच्चों ने लोगों को
शांति का संदेश भी दिया। बच्चों ने जिंगल बैल गीत गाकर प्रस्तुति देकर
सभी को आकर्षित किया। छात्रों ने स्वत्छता का सन्देश दिया, जिसमे बच्चों
ने साफ-सफाई के महत्व को समझाया। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगता
का भी आयोजन किया गया। प्रिन्सिपल नीलिमा कामराह ने कहा कि क्रिसमस का
त्यौहार ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व है। पूरा विश्व इसे धूमधाम से
मनाता है।  यह पर्व पवित्रता और खुशहाली का संदेश देता है और साथ ही ईसा
मसीह के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।