NCP का तंज, झारखंड के मतदाताओं ने मोदी-शाह का अहंकार चूर कर दिया

मुंबई। झारखंड विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन को सत्तारूढ़ भाजपा पर मिलती बढ़त के मद्देनजर सोमवार को राकांपा ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के ''अहंकार'' को चूर-चूर कर दिया है। हाल ही में राजग का साथ छोड़ने वाली शिवसेना ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझानों ने स्पष्ट कर दिया है कि लोगों को अमित शाह नीत पार्टी की राष्ट्रीय नागरिक पंजी जैसे भावनात्मक मुद्दों वाली राजनीति रास नहीं आ रही है।

दोपहर तक प्राप्त झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझान के अनुसार, झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन कुल 81 में से 42 सीटों पर अगे चल रहा है। सत्तारूढ़ भाजपा 28 सीटों पर आगे है। खुद मुख्यमंत्री रघुबर दास अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी, निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय से जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर पीछे हैं। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए।