निर्धारित किए गए स्थानों पर प्रतिदिन जलाए जा रहे हैं अलाव


गौतमबुद्धनगर। जनपद में गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को शीत लहरी से बचाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी गण निरंतर रूप से कृत संकल्पित हैं। जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर जनपद के समस्त नगर क्षेत्रों में अलाव जलाने के स्थान निर्धारित किए गए हैं जहां पर प्रतिदिन अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। 
इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी बीएन सिंह ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को इस कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नामित किया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुनींद्र नाथ उपाध्याय के द्वारा प्रतिदिन अधिकारियों के माध्यम से अलाव जलाने की लोकेशन प्राप्त की जा रही है ताकि निर्धारित किए गए सभी स्थानों पर प्रतिदिन अलाव जलाए जाएं और गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को शासन की योजना का भरपूर लाभ प्राप्त हो सके। 
शनिवार रात भी जनपत के क्षेत्रों में चिन्हित किए गए सभी स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।