पटरी पर लौटी जिंदगी

मुजफ्फरनगर। बीते दिनो हुए बवाल के अब जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल और हंगामा करने वालो पर हुई पुलिस कार्यवाही  के अब आपसी भाईचारा कायम रखने के जिला जिला पुलिस प्रशासन प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 
  पुलिस एवं जिला प्रशासन ने एक और सख्त लहजे मे हंगामे के आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही का मन बना लिया है। वहीं दूसरी और सार्थक पहल की भी शुरूआत की है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे.व एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि इस मामले मे जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी। वहीं दूसरी और हिरासत मे लिए गए लोगो मे जो भी निर्दोष होगा, उसे छोड दिया जायेगा। प्रशासन द्वारा कुछ दुकानों को सील कराया गया है। जिनके मालिकों को बुलवाकर वस्तु स्थिती का पता किया जायेगा। साथ ही साथ उनके यहंा लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जाएगी।   आला अधिकारियो का कहना है कि अब शहर की स्थिती तेजी के साथ सुधर रही है। सब कुछ सामान्य है। आशा है कि जल्द ही स्थिती और सामान्य हो जाएगी। नगर के सभी बाजार यथावत खुल रहे हैं। दोनो समुदायों को एक साथ बैठाकर आपसी समन्वय बनाया जाएगा। जल्द ही एक मिटिंग भी दोनो समुदायों के गणमान्य लोगों के साथ की जाएगी।   
  शहर के मीनाक्षी चैक, अहिल्याबाई चैक, शिव चैक आदि जगहों पर तैनात पुलिस एवं अर्धसैनिक बलो की सेवार्थ कई समाजसेवियों द्वारा उनके खानपान की समुचित व्यवस्था की गई।