अफगानिस्तान में तालिबान के साथ झड़पोंं में 10 पुलिसकर्मियों की मौत

काबुल, 28 जनवरी (वार्ता)। अफगानिस्तान के बागलान प्रांत में पुलिसकर्मियों और तालिबान के बीच झड़पों में 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।
सूत्रों ने बताया कि तालिबानी आतंकवादियों ने बागलान प्रांत में एक राजमार्ग पर पुलिस नाके पर हमला कर दिया जिसमें दस पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। यहां बागलान और सामागान प्रांत में तालिबान का प्रभुत्व अधिक है।
आधिकारियों ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी मीडिया को औपचारिक तौर पर नहीं दी है लेकिन अपुष्ट अनुमानों के अनुसार इनकी संख्या 10 से 20 के बीच हो सकती है