बीएनपी ने म्यांमार के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए गाम्बिया का किया शुक्रिया

ढाका 24 जनवरी (वार्ता)। बंगलादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) रोहिंग्या मुसलामनों के मुद्दे पर म्यांमार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मामला दर्ज कराने के लिए गाम्बिया सरकार का धन्याद किया है।
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने हाल ही म्यांमार सरकार को राखिने प्रांत में कथित नरसंहार से रोहिंग्या मुसमानों की रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया था। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश अब्दुल कावी अहमद युसूफ ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का मानना है कि रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार में बेहद कष्ट में हैं।
बीएनपी के महासचिव मीर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा, “हम अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के आदेश को लेकर गाम्बिया को बधाई देते हैं। हम उनका शुक्रिया करते हैं कि अंतराष्ट्रीय न्यायालय ने उनकी पहल पर यह आदेश दिया।”
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने म्यांमार को रोहिंग्याओं के खिलाफ जातीय हिंसा बंद करने का निर्देश दिया है। श्री आलमगीर नेे कहा, “म्यांमार के खिलाफ गाम्बिया द्वारा दायर किये गये मामले में सुनवाई जारी रहेगी। हम अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मामला दायर करने के लिए गाम्बिया का शुक्रिया करते हैं।”
एक अनुमान के अनुसार अगस्त 2017 से अब तक 745,000 रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार से बंगलादेश पलायन कर गये हैंं।