गणतंत्र दिवस पर 104 लोगों को मिलेगा अग्निशमन सेवा पदक

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (वार्ता)। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 104 लोगों को अग्निशमन सेवा पदक दिए जाने की घोषणा की गयी है।
इनमें से 13 लोगों को राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक दिया जाएगा जबकि 29 लोगों को अग्निशमन सेवा पदक दिया जाएगा, 12 लोगों को अग्निशमन की विशेष सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक दिया जाएगा और 50 लोगों को उत्कृष्ट सेवा के लिए अग्निशमन पदक दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त 49 लोगों को होम गार्ड और नागरिक रक्षा पदक दिया जाएगा। इनमें दो लोगों को राष्ट्रपति का विशेष पदक दिया जाएगा।
राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक दिल्ली के दो, कर्नाटक के पांच, उत्तर प्रदेश के छह लोगों को दिया जाएगा।