गणतंत्र दिवस पर 54 को दिया गया जीवन रक्षा पदक


नयी दिल्ली, 25 जनवरी (वार्ता)। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 54 लोगों को जीवन रक्षा पदक दिए जाने की घोषणा की गयी है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सात लोगों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, आठ लोगों को उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा 39 लोगों को जीवन रक्षा पदक के लिए मंजूरी दी है।
सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक में पांच लोगों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहा है। इनमें केरल के मास्टर फिरूस, मेघालय के एस एल गार्डेव, मिजोरम के लाल रिम पुनिया, हरियाणा के मंजीत सिंह और जसबीर सिंह शामिल है। यह पदक किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए दिया जाता है।