इंडोनेशिया में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 43 हुई : रिपोर्ट

जर्काता, 03 जनवरी (स्पूतनिक) इंडोनेशिया की राजधानी जर्काता और उसके आसपास के क्षेत्रों में आयी बाढ़ से मरने वाली की संख्या बढ़कर 43 हो गयी है।
स्थानीय मीडिया ने इंडोनेशियाई राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बोर्ड के हवाले से शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
जर्काता में नव वर्ष की पूर्व संध्या से ही भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण नदियां तटबंध तोड़कर बह रही हैं। बाढ़ के कारण यहां सार्वजनिक यातायात पर भी गहरा असर पड़ा है और कई इलाके पूरी तरह अलग-थलग पड़ गये हैं। बाढ़ और तेज बारिश के कारण राहतकर्मी भी वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी भरने के कारण टॉयफायड बुखार, हैजा और दस्त जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।