कांग्रेसी नेता शमशेर सिंह सूरजेवाला को निधन


नयी दिल्ली, 20 जनवरी (वार्ता)। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और हरियाणा प्रदेश सरकार में चार बार मंत्री रहे शमशेर सिंह सूरजेवाला का सोमवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।
श्री सूरजेवाला कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता है। उनका लंबी बमीारी के बाद आज निधन हो गया।
श्री सुरजेवाला अपने लंबे राजनीतिक जीवन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं कैथल के पूर्व विधायक भी रहे है।
अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रहे श्री सुरजेवाला 1967, 1977, 1982, 1991 में नरवाना तथा 2005 में कैथल से हरियाणा विधानसभा के सदस्य रहे। इसके अलावा उन्होंने 1992 और 1998 में लोकसभा का भी चुनाव जीता।
श्री सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार में चार बार मंत्री पद के दायित्व का निर्वहन किया और वह राज्यसभा सांसद भी रहे।
श्री सुरजेवाला का आज तीन बजे नरवाना में अंतिम संस्कार किया जाएगा।