कमलनाथ ने मनोहर ऊंटवाल के निधन पर शोक जताया


भोपाल, 30 जनवरी (वार्ता)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट के जरिए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा ‘प्रदेश के आगर के विधायक मनोहर ऊंटवाल के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।’