लेफ्ट छात्र संगठन रजिस्ट्रेशन के खिलाफ थे: JNU हिंसा मामले पर बोली दिल्ली पुलिस

 


नयी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। लेकिन यह देखा गया है कि इन मामलों से संबंधित बहुत सारी गलत सूचनाएं फैलाई जा रही है।



दिल्ली पुलिस अधिकारी ने कहा कि चार छात्र संगठन रजिस्ट्रेशन के खिलाफ थे। साथ ही पुलिस ने कहा कि लेफ्ट संगठन रजिस्ट्रेशन के खिलाफ थे और रजिस्ट्रेशन करने वालों को धमकाया जा रहा था।