हरदा, 01 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के मगरधा ग्राम में आज सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रेखा बाई (45)को सुबह उसके घर के सामने एक अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। आरोपी की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर महिला के शव को पाेस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
महिला की गोली मारकर हत्या