पृथ्वीराज में संयोगिता का किरदार निभायेगी मानुषी छिल्लर


मुंबई 24 जनवरी (वार्ता)। मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर फिल्म पृथ्वीराज में संयोगिता के किरदार में नजर आयेंगी और उन्होंने इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
मानुषी छिल्लर फिल्म पृथ्वीराज से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। अक्षय कुमार इस फिल्म में लीड भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म से मानुषी ने अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस किरदार के शैडो लुक को रिवील किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, #संयोगिता, #पृथ्वीराज।
यशराज बैनर तले बन रही फिल्म पृथ्वीराज में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा मानव विज, आशुतोष राणा और सोनू सूद जैसे सितारे नजर आ सकते हैं। यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।