राजेश बवानिया गिरोह का शार्प शूटर गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (वार्ता)। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने राजेश बवानिया गिरोह के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान अतुल उर्फ ढिल्लू के रूप में हुई है।
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हत्या समेत कई संगीन अपराधों के मामले में पुलिस अतुल को तलाश कर रही थी। दिल्ली पुलिस की ओर से उस पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर उसे दक्षिणी दिल्ली के मदनगीर से कल गिरफ्तार किया गया। हत्या के मामले में हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस को भी उसकी तलाश थी।
पुलिस आगे की जांच कर रही है।