सफाई मजदूर संघ के नेता गहलोत आप में शामिल

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (वार्ता)। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राज्य प्रमुख संजय गहलोत सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप)में शामिल हो गए।



श्री गहलोत ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होने का एलान किया।



मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा, “श्री गहलोत सफाई कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं और हमारी सरकार के खिलाफ हड़तालें भी कीं। उन्होंने अब महसूस किया कि आप सरकार के अधीन ही कर्मचारियों को उनके अधिकार सुनिश्चित होंगे।”



श्री केजरीवाल ने श्री गहलोत का आप में स्वागत किया और कहा कि उनके साथ मिलकर दिल्ली के सफाई कर्मचारियों को न्याय दिलवायेंगे।