शरजील इमाम बिहार से गिरफ्तार


नयी दिल्ली ,28 जनवरी (वार्ता)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देश विरोधी भाषण देने के आरोप में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम को बिहार से आज गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शरजील को गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच की पांच टीमें बनायी गयी थी जिसने बिहार के जहानाबाद, पटना, मुंबई और दिल्ली के कई ठिकानों पर कल दबिश दी गयी थी।
उन्होंने बताया कि शरजील को जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम उसे जल्द दिल्ली लेकर आयेगी और उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।
गौरतलब है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों के द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन में भाषण देते हुए शरजील का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह असम को भारत से अलग करने की बात कर रहा था।