स्वतंत्रता सेनानी भीम चंद्र जना का निधन

कोलकाता, 04 जनवरी (वार्ता) प्रसिद्ध गांधीवादी एवं स्वतंत्रता सेनानी भीम चंद्र जना का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 107 साल के थे।
श्री जना के परिवार में पौत्र-पौत्रियां हैं। उनका निधन हावड़ा जिले में श्यामपुर थाना क्षेत्र के मरोटला स्थित उनके आवास पर हुआ। श्री जना पहली बार स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1930 में महज 17 साल की उम्र में गिरफ्तार हुए थे और उन्हें हिजली तथा अलीपुर जेल में रखा गया था। देश आजाद होने के बाद केंद्र सरकार ने श्री जना को सम्मानित किया था।