आम आदमी पार्टी में दलितों के प्रतिनिधि हैं राजेंद्र पाल गौतम

नयी दिल्ली ,16 फरवरी सीमा पुरी से आम आदमी पार्टी के विधायक राजेंद्र पाल गौतम पार्टी में दलित वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं।
श्री गौतम ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने लोक जन शक्ति पार्टी के संत लाल को 56108 मतों से हराया। वह आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग, रजिस्ट्रार आफ को-आपरेटिव सोसायटीज के मंत्री थे। उन्होंने पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के करमवीर को 48821 मतों से हराया।
उनका जन्म 26 अप्रैल 1968 को उत्तर पूर्वी जिले के घोंडा में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वकालत में स्नातक की डिग्री ली है और पेशे से वकील हैं।