चंद्रकांत पाटिल को महाराष्ट्र, लोढ़ा को मुंबई भाजपा की कमान




नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने श्री चंद्रकात दादा पाटिल को महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा तथा श्री मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई महानगर भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।



भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि ये दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गयीं हैं। श्री पाटिल पिछली भाजपा-शिवसेना सरकार में राजस्व एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री रहे हैं।



श्री मंगल प्रभात लोढ़ा भाजपा विधायक एवं लोढ़ा ग्रुप के संस्थापक हैं और वह देश के सबसे अमीर बिल्डर हैं। उनके पास 27 हजार 150 करोड़ रुपए की संपत्ति होने का अनुमान है।