दिल्ली के लिए AAP के वादों का पिटारा, स्वास्थ्य गारंटी और सुरक्षा गारंटी समेत 28 प्वाइंट शामिल



 



दिल्ली के लिए आम आदमी ने अपने वादों का पिटारा खोला। आम आदमी पार्टी वे दिल्ली के लिए आज अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में मुख्य रूप से 28 बड़े वादे किए हैं. जिसमें युवा, व्यापारी, महिला समेत सभी वोटरों को साधने की कोशिश की गई है।



स्कूलों में देशभक्ति के कार्यक्रम चलाए जाएंगे।



महिलाओं के सुरक्षा की पूरा गारंटी।



हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देने की पूरी गारंटी।



राशन की डोर स्टेप डीलीवरी शुरू करेंगे।



दिल्ली में प्रदूषण कम करेंगे।



जनलोकपाल और स्वराज बिल लाएंगे।



10 लाख वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा की सुविधा।



आम आदमी पार्टी से पहले कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र जारी करते हुए दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने कहा कि पार्टी प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करेगी। घोषणापत्र में प्रदूषण से निपटने और परिवहन सुविधाओं में सुधार पर हर वर्ष 25 फीसदी बजट खर्च किये जाने की प्रतिबद्धता जताई गई।



वहीं, बीते शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणापत्र ‘दिल्ली संकल्प पत्र’ जारी किया था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रकाश जावडेकर, हर्षवर्धन और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी व अन्य सांसद मौजूद रहे। गडकरी ने कहा था कि पार्टी राष्ट्रीय राजधानी के विकास की ‘बुलेट ट्रेन’ चलाएगी।