कौशांबी में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर बालक की मृत्यु

कौशांबी उत्तर प्रदेश में कौशांबी के सराय अकिल क्षेत्र के बैरागीपुर गांव में बुधवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर एक बालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बैरागीपुर गांव निवासी आयरन (06) घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच करारी प्रयागराज मार्ग में सवारियों से भरा हुआ तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया।
इस हादसे में आयरन की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। परिजन कुछ समझ पाते कि वाहर चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शवरख कर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जाम समाप्त कराया। पुलिस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज उसकी तलाश कर रही है।