केजरीवाल ने महिला मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान करने का किया आग्रह




नयी दिल्ली, 08 फरवरी (वार्ता)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को विशेषरूप से राजधानी की महिला मतदाताओं से दिल्ली विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।



श्री केजरीवाल ने आज ट्वीट किया, “सभी महिलाओं से ख़ास अपील - जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।”



दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच आज सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया और शाम छह बजे तक चलेगा। मतगणना 11 फरवरी को होगी।