लखनऊ प्राणि उद्यान में तेंदुआ अकबर की मृत्यु

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में शनिवार को अकबर नामक नर तेंदुआ की वृद्धावस्था के कारण मृत्यु हो गयी।
प्राणि उद्यान के निदेशक आर0के0 सिंह ने यहां बताया कि अकबर नामक तेंदुआ की दोपहर में मृत्यु हो गयी। तेंदुआ वृद्ध हो गया था। उन्होंने बताया कि यह तेंदुआ वर्ष 2006 में इलाहाबाद कैन्ट क्षेत्र से रेस्क्यू कर लखनऊ प्राणि उद्यान लाया गया था। उस समय इसकी उम्र लगभग 04 से 06 वर्ष की थी।
उन्होंने बताया कि अकबर को यहां प्राणि उद्यानम में मादा तेंदुआ दिया के साथ रखा गया था। इसके पश्चात दिया ने वर्ष 2009 में एक नर शावक को जन्म दिया था जिसका नाम अशोका रखा गया था, जो कि अभी भी प्राणि उद्यान में है।