महिला ने बच्चे को जहर देने के बाद खुद फांसी लगाकर दी जान

गोरखपुर  उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के बढलगंज क्षेत्र में एक महिला ने अपने बच्चे को जहर देने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात सरगरड माझा निवासी चन्द्र निषाद की 30 वर्षीय पत्नी सीमा निषाद ने सात वर्षीय बच्चे को जहर देकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना के कारण का पता नहीं चल सका।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।