ममता ने पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर उन्हें याद किया



कोलकाता 04 फरवरी (वार्ता)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवारको महान गायक एवं भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी को उनकी जंयती पर याद किया।



सुश्री बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, “महान गायक पंडित भीमसेन जोशी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”



पंडित भीमसेन का जन्म 04 फरवरी 1922 को कर्नाटक के गडक जिले में हुआ था। पंडित भीमसेन हिंदुस्तानी शास्त्रीय परंपरा में कर्नाटक के एक गायक थे। शास्त्रीय संगीत के हिन्दुस्तानी संगीत शैली ख्याल के सबसे प्रमुख गायकों में से एक थे। श्री जोशी को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की किराना घराना परंपरा के रूप में भी जाना जाता था। उन्हें खयाल गायन के साथ-साथ ठुमरी और भजन में भी महारत हासिल की थी।



पंडित भीमसेन को चार नवंबर 2008 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया था जो कि भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। पंडित जोशी को सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में वर्ष 1985 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। पंडित जोशी को पद्म भूषण के अलावा पद्म विभूषण और पद्म श्री समेत कई अलंकरण और सम्मान प्रदान किये गये हैं।