विष्णु दत्त शर्मा मध्यप्रदेश भाजपा के नये अध्यक्ष

नयी दिल्ली 15 फरवरी (वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा की तरफ से शनिवार को जारी बयान में कहा गया है कि श्री शर्मा की नियुक्त तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
श्री शर्मा को राकेश सिंह की जगह मध्यप्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गयी है श्री शर्मा खजुराहो से लोकसभा के सदस्य है।
श्री नड्डा ने दल बहादुर चौहान को सिक्किम भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा के सुरेन्द्रन को केरल भाजपा ईकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।