देश में कोरोना वायरस के 147 मामलों की पुष्टि हुई



नयी दिल्ली 18 मार्च (वार्ता)। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 147 हो गयी है।



केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि देश में कोरोना के अब तक 147 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 122 मरीज भारतीय हैं जबकि 25 विदेशी नागरिक हैं।



गौरतलब है कि चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से पैर पसारने वाले जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में अब तक विश्व के 150 से अधिक देश आ चुके हैं। भारत में कोरोना के अब तक 140 मामले सामने आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है।



देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस की स्थिति इस प्रकार है:-



 



राज्य भारतीय मरीज विदेशी मरीज ठीक हुए मौत



 



आंध्र प्रदेश.................1............................0...........................0......................0



 



दिल्ली.......................9...........................1............................2......................1



 



हरियाणा....................2...........................14...........................0......................0



 



कर्नाटक...................11...........................0............................0......................1



 



केरल......................25...........................2............................3.......................0



 



महाराष्ट्र...................38...........................3...........................0.......................1



 



ओडिशा.....................1............................0............................0......................0



 



पंजाब........................1...........................0.............................0........................0



 



राजस्थान...................2...........................2.............................3........................0



 



तमिलनाडु..................1...........................0.............................0........................0



 



तेलंगाना.....................3..........................2..............................1........................0



 



जम्मू-कश्मीर..............3..........................0.............................0........................0



 



लद्दाख........................8..........................0.............................0........................0



 



उत्तर प्रदेश.................15........................1..............................5........................0



 



उत्तराखंड....................1..........................0.............................0........................0



 



पश्चिम बंगाल...............1.........................0..............................0........................0



 



कुल...........................122......................25...........................14.......................