ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस से अलग होना दुर्भाग्यपूर्ण: पायलट


जयपुर। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। पायलट ने ट्वीट कर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सिंधिया ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से अपने को अलग करने का रास्ता अपनाया। चीजों को पार्टी के अंदर आपसी सहयोग से हल किया जा सकता था।




मध्यप्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में सिंधिया को पार्टी की सदस्यता दिलायी।