नोएडा में कोरोना वाइरस का पॉजिटिव चौथा मामला आया सामने, लोगों में दहशत का बढ़ रहा है माहौल


नोएडा। नोएडा में कोरोना वायरस का आज सेक्टर 41में एक और मामला सामने आया है। इस प्रकार यहां कुल 4 मामले प्रकाश में आ गए हैं। आज चौथे शख्स की जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव होने की खबर मिली है। उस शख्स को जिम्स ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नोएडा में तकरीबन 200 लोगों को जांच सैंपल लिया जा चुका है। बताया गया है कि वह शख्स अपनी पत्नी संग इंडोनेशिया का सैर करने गया था। अभी पत्नी की जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। आज नोएडा में उस शख्स की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद देश में कोरोना वायरस की 149 मामले सामने आ गए हैं। उस शख्स के घर को और उसके आसपास के घरों को सैनिटाइजेशन कराया गया है। साथ ही आसपास सर्विलेंस कराई जा रही है। बता दें कि कल ही नोएडा में दो करोना के मामले संक्रमित पाए गए थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में 1 किलोमीटर पर 10 हजार लोगों की जांच के आदेश भी दिए गए थे। नोएडा में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन सतर्क है। वहीं लोगों ने दहशत का माहौल बनता जा रहा है।