पीएफआई के दिल्ली अध्यक्ष परवेज और सचिव इलियास को सात दिन की पुलिस हिरासत

नयी दिल्ली दिल्ली की एक अदालत ने पीपुल्स फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष परवेज अहमद और सचिव मोहम्मद इलियास को गुरुवार सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
दोनों को आज ही गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने दोनों को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट पुरुषोत्तम पाठक की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को त्रिलोकपुरी क्षेत्र से पीएफआई कार्यकर्ता मोहम्मद दानिश को भी गिरफ्तार किया था। वह भी चार दिन की पुलिस हिरासत में है।
परवेज और इलियास को नागरिकता (संशोधन) कानून(सीएए) के विरोध में शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को कथित रुप से उकसाने और आर्थिक मदद पहुंचाने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।