पुणे में एक महिला कोविड-19 से संक्रमित, महाराष्ट्र में अब संक्रमण के 42 मामले


पुणे। पुणे में 28 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। महिला फ्रांस और नीदरलैंड की यात्रा पर गई थी। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल मामले 42 हो गए हैं। 


जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि महिला 15 मार्च को भारत लौटी थी। उसे 17 मार्च को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले को मिलाकर अब तक पूरे देश में कुल 147 व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित बताए जा रहे हैं।