पुट्टप्पा पाटिल को दी राज्यसभा ने श्रद्धांजलि

 



नयी दिल्ली 18 मार्च (वार्ता)। राज्यसभा ने बुधवार को अपने पूर्व सदस्य पुट्टप्पा पाटिल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।



सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए सदस्यों को श्री पाटिल के निधन की जानकारी दी। उन्होेंने बताया कि श्री पाटिल का निधन 16 मार्च को पुणे में हो गया। सदन ने उन्हें माैन खड़े होकर श्रद्धांजलि दी। श्री नायडू ने कहा कि वह लेखक, अनुभवी पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थे। वह कन्नड़ दैनिक विश्ववाणी और साप्ताहिक ‘प्रपंच’ के संस्थापक-संपादक थे। उनका जन्म 14 जनवरी 1921 को धारवाड़ में हुआ था। वह वर्ष 1962 से 1974 तक दो कार्यकाल के लिए राज्यसभा के सदस्य रहे। उन्होंने अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा ली थी।