रेज़िना और सुरोजीत ने मास्को में जीते 3 स्वर्ण सहित 5 पदक

नयी दिल्ली,  दिल्ली की रेज़िना तमांग ने रूस के मॉस्को शहर में 24 से 28 फरवरी तक चली मॉस्को स्टार्स इंटरनेशनल वुशू प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण पदक जीते और सुरोजीत सरदार ने 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता।
रेज़िना तमांग कई वर्षो से लगातार राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। तमांग ने ताउलू के नॉनक्वान, नानदाओ और नानगुन इवेंट में तीन स्वर्ण पदक जीते। वह इससे पहले जूनियर एशियाई चैंपियनशिप भी भारत को कांस्य पदक दिला चुकी हैं। यह प्रतियोगिता तमांग की अंतिम जूनियर प्रतियोगिता थी। अब तमांग दिल्ली की तरफ से सीनियर प्रतियोगिताओ में हिस्सा लेगी।
सुरोजीत सरदार की यह दूसरी अंतरास्ट्रीय प्रतियोगिता थी। इससे पहले सुरोजीत 2019 में ब्रूनई में हुई जूनियर एशियाई प्रतियोगिता में भारतीय टीम का हिस्सा थे। सुरोजीत सरदार ने नॉनक्वान में रजत और नानदाओ में कांस्य पदक जीता।
ये दोनों खिलाड़ी मॉडल टाउन दिल्ली में कोच मोनी लामा की देखरेख में अभ्यास करते हैं। मोनी लामा ने पिछले 20 वर्षो में दिल्ली को कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और कई नेशनल चैम्पियन दिए हैं जिनमें साजन लामा, शशि तमांग, नीरज पासवान और सुरोजीत सरदार प्रमुख है।