सियासी उठापटक के बीच बेंगलुरु पहुंचे कमलनाथ के विधायक


बेंगलुरु। मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार को गिराने के प्रयासों की अटकलों के बीच मध्य प्रदेश के कुछ विधायकों के बेंगलुरु में होने की खबर मिली है। सूत्रों के अनुसार शहर के वाइटफील्ड क्षेत्र में एक निजी स्थान पर तीन से चार विधायकों के होने की खबर है। विधायकों में से एक निर्दलीय है।




मध्य प्रदेश में बीती आधी रात में चले राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा ने सरकार गिराने के इरादे से आठ विधायकों को हरियाणा के एक होटल में रखा। हालांकि कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है।